हरियाणा के सभी जिलों की हम सीरीज़ आपके सामने लेकर आएंगे। जिसमें आपको हर जिले से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताएंगे। हमें उम्मीद है कि जो बच्चे कॉम्पीटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उन्हें हमारे इस पेज से काफी मदद मिलेगी। तो चलिए शुरू करते हैं। आज हम बात करेंगे हिसार जिले की।
हिसार की स्थापना तुगलक वंश के राजा फिरोज़ शाह तुगलक ने की थी। इसकी स्थापना 1354 ई- में हुई थी। हिसार का प्राचीन नाम कई बार एग्ज़ाम में पूछ लिया जाता है। इसका प्राचीन नाम था हिसार-ए-फिरोज़ा। इसका फारसी भाषा में मतलब होता है फिरोज़ का किला। आपको बता दें कि बाद में इसका नाम बदल कर अकबर ने हिसार कर दिया। हिसार का एक सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है जिसका नाम है गुजरी महल। अगर हरियाणा के संदर्भ में बात की जाए कि हिसार की स्थापना कब हुई थी तो इसकी स्थापना हरियाणा बनने के साथ ही हो गई थी। यानी कि 1 नवम्बर 1966 में। हिसार जिला 3983 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। हिसार की कुल जनसंख्या है 307024- यह दक्षिण पश्चिम मौनसून क्षेत्र में स्थित है। देश की राजधानी दिल्ली से ये 164 कि-मी- पश्चिम में स्थित है। हिसार जिले की साक्षरता दर है 81-4 प्रतिशत। इसका अक्षांक्ष है 29-151861 तो वहीं इस जिले का देशांतर है 75-721123- हिसार को स्टील सिटी के नाम से भी जाना जाता है। अब बारी है प्रश्नों की।
प्रश्न: हिसार की स्थापना कब हुई?
उत्तर: 1354 ई- में।
प्रश्न: हिसार की स्थापना किसने की?
उत्तर: फिरोज़ शाह तुगलक
प्रश्न: हिसार का प्राचीन नाम क्या था?
उत्तर: हिसार-ए-फिरोज़ा।
प्रश्न: हिसार की स्थापना किस तिथि को हुई?
उत्तर: 1 नवम्बर 1966 जब हरियाणा बना था।
प्रश्न: हिसार को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: स्टील सिटी के नाम से।
प्रश्न: असीगढ़ का किला हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
उत्तर: हिसार
प्रश्न: असीगढ़ के किले का निर्माण कब और किसने करवाया?
उत्तर: इसका निमार्ण सबसे पहले राजा हर्षवर्धन ने करवाया। इसे पृथ्वी राज चौहान का किला और हांसी फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न: लोहारी राघो पर्यटन स्थल कहां स्थित है?
उत्तर: हिसार
प्रश्न: राखीगढ़ी का संबंध हरियाणा के किस जिले से है?
उत्तर: हिसार से।
प्रश्न: हरियाणा में मुख्यमंत्री के पद पर किसका कार्यकाल सबसे लंबा है और उनका संबंध किस जिले से है?
उत्तर: हरियाणा में हिसार जिले के रहने वाले चौधरी भजनलाल 11 वर्ष तक मुख्यमंत्री के पद पर रहे।
प्रश्न: एशिया की सबसे बड़ी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कहां है?
उत्तर: हिसार में।
प्रश्न: एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट कहां है?
उत्तर: हरियाणा के हिसार जिले में।
प्रश्न: गुरफ़ जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी कहां स्थित है?
उत्तर: हिसार जिले में।
प्रश्न: कहां का पशुधन फार्म एशिया में सबसे बड़ा है?
उत्तर: हिसार का।
प्रश्न: हिसार का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर: 3787
प्रश्न: हिसार की जनसंख्या कितनी है?
उत्तर: 17,42,815
प्रश्न: हिसार मेें स्थित एशिया का सबसे बड़ा पशुधन फार्म की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 1815 में।
प्रश्न: कृषि विश्वविद्यालय हरियाणा के किस जिले में है और इसकी स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: हिसार में 1970 को।
प्रश्न: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज कहां स्थित है?
उत्तर: हिसार में।
प्रश्न: कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल का संबंध हरियाणा के किस जिले से है?
उत्तर: हिसार से।
( Sourse )